Sunday, June 15, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनसारंगढ़ बिलाईगढ़

CG News :जिले के किसान सामर्थ्य अनुसार कर रहे हैं खेतों में धान कटाई

आकाशवाणी.इन

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  छत्तीसगढ़ के सभी जिले के सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी केन्द्र 01 नवंबर 2023 से खोले गए हैं। वर्तमान में धान कटाई का दौर शुरू हो चुका है। किसान अपने सामर्थ्य अनुसार स्वयं या मजदूरों से या सीधा खेत में धान काटने की मशीन से धान काट रहे हैं।

क्षेत्र के खेतों में अभी भी धान पक रहे हैं, कटाई पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में अंचल के सभी किसानों के धान कटाई से लेकर खरीदी केन्द्र तक पहुंचने का अनुमान लगाया जाए तो कम से कम 5 दिसंबर 2023 के बाद ही धान का आवक पर्याप्त मात्रा में किसान लेकर आएंगे।