भरोसे का घोषणा पत्र : “वादा है, फिर निभाएंगे”, कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा
आकाशवाणी.इन
पांचो संभाग मुख्यालयों में एक साथ जारी हुआ घोषणा पत्र।
रायपुर, कांग्रेस ने आज 2023 के विधानसभा चुनाव के लिये अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र का नाम “भरोसे का घोषणा पत्र” नाम दिया गया है। कांग्रेस ने कहा कि “वादा है फिर निभायेंगे” कांग्रेस का घोषणा पत्र सभी संभाग मुख्यालयों में एक साथ जारी किया गया। रायपुर में प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सरगुजा से उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं बिलासपुर से तथा कवर्धा से घोषणा पत्र समिति के संयोजक मो. अकबर ने एक साथ जारी किया।
घोषणा पत्र जारी करने के पहले प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। इस बार भी कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वायदा किया था और उसको पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनको किये गये वायदों को गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है जनता जानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार विजन डाक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना लेकर आगे बढ़ रहे है।
2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही घंटे में कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र को पूरा करना शुरू कर दिया था। लगभग 20 लाख किसानों का लगभग 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यसचिव को बुला कर कांग्रेस का जनघोषणा पत्र देकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर वायदे को पूरा करने हेतु कार्य योजना बनाया जाये इसी का परिणाम था कि पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 98 प्रतिशत वायदों को पूरा कर दिखाया। भाजपा ने हमारी नकल करके हमने जो 17 गारंटिया घोषित कर के इस वर्ष भी घोषणा पत्र जारी किया है। हमारी नकल करके जनता को ठगने घोषणा तो कर दिया लेकिन उस पर भरोसा कौन करेगा?
कांग्रेस के घोषणा पत्र में :-
पहले की तहर इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ – 2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही 18.5 लाख किसानों का 9272 करोड़ रूपये कर्जा हमने माफ किया था इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही उसी प्रकार कर्जा माफ होगा।
अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल – राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रू.।
20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी – पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ की धान खरीदी करती थी और इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है।
न्याय सुनिश्चित हो सके।
परिवहन व्यावसायियों के होंगे कर व कर्ज माफ – राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66000 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जायेगी।
युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में 50 प्रतिशत सब्सिडी – युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिये ऋण पर अब तक 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती थी। इब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ऋण की सुविधा मिलेगी।
700 नये RIPA का होगा निर्माण – फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही आगामी वर्षो में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्को (रीपा) की स्थापना करेंगे। इससे ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 हो जायेगी।
अंत्येष्टि के लिये लकड़ी का प्रबंध – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनते ही शहरी निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि के लिये लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जायेगा।
