Sunday, August 17, 2025
NATIONAL NEWS

Sai Pallavi ने माता-पिता संग किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, मुश्किल रास्तों से भरी यात्रा का अनुभव किया शेयर

आकाशवाणी.इन

Sai Pallavi Amarnath Yatra: साउथ सिनेमा की जानी-मानी हस्ती साई पल्लवी (Sai Pallavi) यूं तो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन हाल ही में वह अपने अमरनाथ यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अमरनाथ यात्रा से कई झलकियां शेयर की हैं और इस खूबसूरत व कठिन जर्नी के बारे में बताया है।

बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गईं साई पल्लवी

हाल ही में, साई पल्लवी ने अपने माता-पिता के साथ अमरनाथ की यात्रा पूरी की और बाबा बर्फानी के दर्शन किए। साई पल्लवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमरनाथ यात्रा से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। पहली फोटो में साई पल्लवी के माता-पिता नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में साई मुश्किल रास्तों से अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra) करती हुई दिखाई दे रही हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में साई, बाबा के दर्शन करने के बाद पोज देती दिख रही हैं।

बूढ़े माता-पिता के लिए मुश्किल थी यात्रा

इस पोस्ट शेयर कर साई पल्लवी ने अपना एक्सपीरियंस बताया है। साई ने कैप्शन में लिखा,

साई पल्लवी को कैसे मिली हिम्मत?

साई पल्लवी ने आगे बताया कि उन्हें अमरनाथ की यात्रा करने की हिम्मत कैसे मिली। एक्ट्रेस ने अपने नोट में आगे लिखा, साई पल्लवी ने बताया कि कैसे अमरनाथ की कठिन यात्रा को करना उनके लिए चैलेंजिंग रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक्ट्रेस ने लिखा, साई पल्लवी की अमरनाथ यात्रा की तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।