Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़धर्म

श्रीराम दरबार: आज विराजमान होंगे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिलेवासियों से की है ये अपील

राहुल वर्मा-कोरबा/ आकाशवाणी.इन

आज आध्यात्म जगत में एक ऐतिहासिक कड़ी जुड़ने जा रही हैं। सबका मन आज आल्हादित हैं। आध्यात्म की लहरें कोरबा में हिलोरे मारने लगा है। कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जनसेवक जयसिंह अग्रवाल द्वारा नवनिर्मित डीडीएम रोड स्थित में भव्य राम दरबार में भगवान राम की अनुपम मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जगद्गुरू आदि शंकराचार्य पुरी पीठेश्वराधीश निश्चलानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में दोपहर 12 बजे से भव्य धार्मिक कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ होगी। विद्वान आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान प्रारंभ होगा और घंटो तक सभी देवों का आह्वान कर राम दरबार के गर्भगृह में भगवान की अनुपम मूर्ति को स्थापित कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जायेगीं। भगवान राम की अनुपम मूर्ति को जयपुर के कारीगरों द्वारा भव्य रूप से बनाया गया है और कोरबा के लिये यह अद्वितीय है। मूर्ति का शुभ आगमन हो चुका है और उन्हें चावल में ढक कर रखा गया हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व उन्हें पंचामृत से नहलाया जायेंगा और उसके बाद गर्भगृह में रखकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जायेंगी. इस दिव्य अवसर पर राजस्व मंत्री ने जिलेवासियों से ये अपील की है.