Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़धर्म

श्रीराम दरबार: पता नही किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे…

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

12 जून को शहर के डीडीएम रोड में राम दरबार के ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। रंग बिरंगे लाइट्स की रौशनी से पूरा छेत्र जगमगा रहा है. सोमवार को जिले व प्रदेशभर से बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंचेंगे. वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विशेष रूप से शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद और विश्व विख्यात कथा वाचक जया किशोरी को सुनने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा. प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व श्री राम दरबार की ये मन मोह लेने वाली आकर्षक झलकियां देखिये. राम दरबार समिति कोरबा ने जिले वासियों को अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्री राम का दर्शन लाभ लेकर जीवन साकार करने अपील की है. क्योंकि? पता नही किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे… निर्मल मन के दर्पण में श्री राम का दर्शन पाएंगे…